उपहार पाकर खुश हुए बच्चे नगर परिषद घोड़ाडोंगरी की भाजपा महिला पार्षदो ने बाल दिवस पर बच्चो को किये उपहार भेंट

बच्चों की भावनाओं का कोई मोल नहि होता सच में बच्चों में ईश्वर का निवास होता है –पार्षद नेहा उइके

(घोड़ाडोंगरी )
आंगनवाड़ी केंद्र बेहड़ी ढाना में बाल दिवस बड़ी धूम-धाम से साथ मनाया गया। लेकिन इस वर्ष बाल दिवस का दिन आंगनवाड़ी के बच्चों के लिए खास हो गया क्योंकि घोड़ाडोंगरी नगर परिषद में भाजपा महिला पार्षदों ने आंगनवाड़ी केंद्र और प्राथमिक स्कूल पहुँचकर छोटे छोटे बच्चो को उनका दिन खास बनाने के लिए उपहार भेंट किए। इस अवसर पर आंगनवाड़ी केंद्र एवम प्राथमिक शाला में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता और प्रेरक समारोह आयोजित किये गए
इस अवसर पर पार्षद नेहा उइके ने बताया कि भारत में हर वर्ष 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है। बच्‍चों के अधिकारों और उनकी शिक्षा के बारे में जागरुकता बढ़ाने के लिए ये दिवस मनाया जाता है।और आज हम सभी महिला पार्षदो ने बाल दिवस पर उपहार भेंट कर उनके चेहरे में खुशी लाने की छोटी सी कोशिश की है इस अवसर पर पार्षद नेहा उइके,अंजू मालवीय,सविता पठारिया, निर्मल दीदी,कंचन पांडे सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थी

Leave A Reply

Your email address will not be published.