खुला मंच – भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी का : यादे
वर्ष 1993 के घोड़ाडोंगरी विधानसभा चुनाव के समय हम लोगों के द्वारा घोड़ाडोंगरी के दुर्गा चौक के मंच पर खुला मंच कार्यक्रम का आयोजन किया गया था । इस कार्यक्रम में घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे भाजपा और काग्रेस के प्रत्याशी भाजपा के श्री रामजीलाल उइके और कांग्रेस के श्री प्रताप सिंह उइके को आमंत्रित किया गया था ।इस कार्यक्रम मैं भाजपा प्रत्याशी को आमंत्रण देने और कार्यक्रम में लाने की जवाबदारी मेरे पास थी। वही कांग्रेस प्रत्याशी को आमंत्रण देने लाने की जवाबदारी राजेंद्र महतो ने ली थी। कुल मिलाकर यह कार्यक्रम हम दोनों की ही देन था।हम दोनों ही इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक थे।
कार्यक्रम की खास बात यह रही की कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भाजपा प्रत्याशी रामजीलाल उइके दुर्गा चौक के मंच पर आए थे और कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप सिंह उइके कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घोड़ाडोंगरी तक आए और कार्यक्रम स्थल के कुछ समय पहले कांग्रेसी नेताओं ने उन्हें रोककर कार्यक्रम में शामिल नही होने के लिए कहा। कांग्रेस नेताओं के मना करने पर मंच पर नहीं आये ओर वापस चले गए। कांग्रेस प्रत्याशी के नहीं आने पर भाजपा प्रत्याशी रामजीलाल उइके ने उपस्थित जनता को संबोधित किया और कार्यक्रम का समापन हो गया। घोड़ाडोंगरी क्षेत्र पहली बार आयोजित हुआ खुला मंच की यादें हमारे जेहन में आज भी अविस्मरणीय है उस समय इस कार्यक्रम में हमारे साथी बड़े भाई राजेंद्र महतो भी खुला मंच के आयोजन में शामिल थे। आज उनके निधन की खबर सुनकर उस आयोजन की यादें ताजा हो गई ।
राजू भैया को सादर श्रद्धा सुमन
प्रवीण अग्रवाल