रागोली के माध्यम से कोविड-19 बूस्टर डोज एवं टीकाकरण की जानकारी

ग्राम भारती महिला मंडल द्वारा रागोली के माध्यम से कोविड-19 बूस्टर डोज एवं टीकाकरण की जानकारी स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा दी गई।

ग्राम भारती महिला मंडल यूनिसेफ के सहयोग से स्व सहायता समूह की प्रेरणा दीदियों के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के निर्धारित समूह के माध्यम से महिलाओं को जागृत करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, गायन प्रतियोगिता,
के माध्यम से स्वस्थ, स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता आदि की जानकारी दी जा रही है। इसी संदर्भ मैं नगर पालिका सारणी के स्व सहायता समूह पाथाखेड़ा क्लब मैं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। घोड़ा डोंगरी विकासखंड के बटकी डोह, विष्णुपुर, आम डोह, नारायणपुर, चोपना,चोपना-1, चोपना -2, चोपना -3 मर्द वानी माल, में ढा पानी, रानीपुर, सलैया खमालपुर , अनका वाड़ी , घोड़ा वाडी ,मयावानी, कोयलारी, छुरी, सीता कामथ, विक्रमपुर ग्रामों में रंगोली प्रतियोगिता , गायन प्रतियोगिता जिसकी विषय वस्तु कोविड, टीकाकरण, पोषण आहार थी ।मूल्यांकन टीम द्वारा मूल्यांकन कर संस्था द्वारा प्रथम, द्वितीय ,तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार देकर महिलाओं को प्रोत्साहित किया गया। प्रत्येक ग्रामों में समूह की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। ग्रामीणों ने कार्यक्रम की अत्याधिक सराहना की कार्यक्रम में स्थानीय गणमान्य अतिथियों द्वारा प्रतियोगिता का मूल्यांकन किया गया। संस्था द्वारा शबनम शैक्ख, कुमारी कविता कवडे, श्रीमती उज्वला नागवंशी, श्रीमती मालती देशमुख, श्रीमती वर्षा आम्र वंशी, श्रीमती सुरभि चौकी कर, कुमारी प्रियंका, कुमारी मनाली, बिंदेश्वरी, श्री सुनील दरवाई ,श्री प्रहलाद,श्री राजकुमार शर्मा,श्री उमेश नायक, अनुज यदुवंशी, रवि बिहारे द्वारा प्रतियोगिता संपन्न कराई गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.