बेलमंडई पर घाटों की साफ सफाई कर जल संरक्षण पर एक संगोष्ठी
मध्य-प्रदेश जन अभियान परिषद् की नवांकुर संस्था अभिनव समाज कल्याण संगठन अन्धारिया आमला द्वारा आयोजित नदी पुनर्जीवन अभियान के तहत बैतूल की जीवन रेखा माँ माचना की पावन जयंती पर बेल नदी के उदगम स्थान बेलमंडई पर घाटों की साफ सफाई कर जल संरक्षण पर एक संगोष्ठी की गई । तत्पश्चात रामटेकड़ी हसलपुर मे मां माचना के उदगम स्थल पर जल-संरक्षण पर परिचर्चा हुई । बडी संख्या में ग्रामवासीयों ने उदगम स्थल पर पहुंच कर पूजा अर्चना की मातृशक्तियों द्वारा सुन्दर काण्ड का पाठ किया गया । विशाल भण्डारा का भी आयोजन किया गया । मां मचना को चुनरी भेंट की गई । कार्यक्रम मे क्षेत्रीय विधायक योगेश पंडाग्रे , अरविंद माथनकर , विनोद बनखेडे , घनीराम गढ़ेकर , लखन यादव, प्रकाश झरबडे , हरि मोहबे, उमेश अतुलकर, निलेश बर्डे , दीलिप माथनकर , लखन बारपेटे , महेश वराठे , सहित आमला सेक्टर की ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियां, ससाबड , अम्बाड़ा, ससुन्द्रा, बेलमंडई , हसलपुर, अन्धारिया, के सदस्य उपस्थित थे।







