मुख्य अतिथि दीपक उइके ने छात्र छात्राओं को किया पुरस्कृत
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर जनअभियान परिषद के “”पखवाड़े”” का पुरस्कार वितरण के साथ हुआ समापन
(घोड़ाडोंगरी) मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर पूरे प्रदेश भर में अनेकों कार्यक्रम का आयोजन किया गया घोड़ाडोंगरी में भी मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद द्वारा 1 नवम्बर से 6 नवम्बर का पखवाड़े का आयोजन किया गया जहां प्रत्येक दिवस परिषद द्वारा अनेकों सामाजिक गतिविधी की गई
मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद घोड़ाडोंगरी के समन्वयक संतोष राजपूत ने बताया कि इस पखवाड़े में जनअभियान परिषद ने नशा मुक्ति,बोरी बंधान,स्वछता को लेकर अभियान चलाया इस दौरान पिपरी नदी ने बोरी बंधान, नशामुक्ति को लेकर रैली निकाली गई साथ ही रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया इन सब गतिविधियों के समापन के अवसर पर इस गतिविधियों में शामिल छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में समाज सेवी एवम प्रदेश मंत्री दीपक उइके,एवम योगेश साहू ने प्रमाण पत्र देकर सभी का उत्साहवर्धन किया इस अवसर पर मुख्य रूप से अनिल शर्मा,नन्दराम उइके, मिश्रा मेडम,जतिन प्रजापति,दीपक इवने सहित छात्र छात्राये उपस्थित थी