सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने का प्रचार प्रसार सायकल रैली को दिखाई हरी झंडी
मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अंतर्गत 1 नवंबर से 7 नवंबर के बीच चल रहे, आयोजित कार्यक्रमों में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने का प्रचार प्रसार करते हुए, छात्र-छात्राओं के माध्यम से जय स्तंभ चौक सारनी के रामरख्यानी स्टेडियम से साइकिल रैली का कार्यक्रम नगर पालिका अध्यक्ष श्री किशोर वरदे जी, एवं उपाध्यक्ष जगदीश पवार जी और इस कार्यक्रम के नोडल अधिकारी केके भावसार जी के नेतृत्व में, हरी झंडी देकर आरंभ किया गया, क्षेत्र के दुकानों में एवं बाजारों में पहुंचकर सिंगल यूज प्लास्टिक में प्रतिबंध लगाने की बात कही गई,
एवं साइकिल रैली में नगर पालिका परिषद क्षेत्र के स्कूलों के छात्र एवं छात्राएं के माध्यम से शॉपिंग सेंटर सारणी से साइकिल रैली निकालते हुए, पुनः रामरख्यानी स्टेडियम में रैली का समापन किया गया, छात्र छात्राओं को केले एवं अन्य फल का वितरण किया गया, इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नगरपालिका के कर्मचारी निराकार सागर, रंजीत डोंगरे, कामदेव सोनी, बालक राम यादव, आदि रामरख्यानी स्टेडियम में उपस्थित थे।