20 स्टापडेम की प्लेटे है गायब, सरपंच ने अधिकारियों से लगाई गुहार

श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी ( राजस्व ) शाहपुर , श्रीमान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जपं . घोडागोगरी , श्रीमान तहसीलदार महोदय जी तहसील ,. श्रीमान थाना प्रभारी महोदय रानीपुर जिला बैतूल घोड़ाडोंगरी – पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत महेन्द्रवाडी में अपने कार्यकाल में लगभग 15-20 स्टाप डेम बनाये गये जिसमे पानी रोकने के लिये लगाने वाली प्लेट न लगाकर फर्जी रूप से प्लेट लगाना बताकर शासन से राशि निकाल कर भ्रष्टाचार करने एवं गबन करने बाबत | सविनय नम्र निवेदन है कि विगत 2010 से 2014 तक सरपंच ग्राम पंचायत महेन्द्रवाडी में सरपंच के पद पर चुनी गई ।

जिसके ग्राम पंचायत महेन्द्रवाडी में लगभग दो – तीन स्टाप डेम बने जिसमें लोहे की पानी रोकने के लिये लगाये गये थे किन्तु 2015 से 2021 तक उक्त श्री मंगलेश महेन्द्रवाडी में सरपंच के पद पर रहा उसके कार्यकाल में उक्त पंचायत में 15-20 स्टाप डेम बनाये गये जिसमें किसी दूसरे स्टाप डेम में पटिया लगाकर एवं शासन से धन राशि निकाल ली गबन कर लिया गया है । पूर्व आज में लगभग 50 पटिया भूपू सरपंच श्रीमति सरस्वती के द्वारा बनाये गये स्टाप है । यदि डेम में लगे होते तो उक्त पुराने डेमों में पानी तो रुकता किन्तु भूपू सरपंच ने ऐसा नहीं किया ।

अतः श्रीमान जी के समक्ष उक्तानुसार रिपोर्ट प्रस्तुत कर प्रार्थना है कि उक्त डेमों के पटियों की गबन की गई राशि वसूल की जावे एवं ग्राम – महेन्द्रवाडी के बचत खाते में जमा करायी जावे अथवा उक्त डेमों में भूपू सरपंच से तत्काल पटिया लोहे के लगवायें जावे साथ ही जिसने प्रमाण पत्र दिया गया था ताकि मेरे कार्यकाल में उक्त डेमों के गायब होने एवं न लगे होने का आरोप किसी भी स्तरपर न लगाया जा सके । अधिकारी को चास्ते रिपोर्ट प्रस्तुत है । सम्बंधित विभाग सरपंच ग्राम पंचायतवाड़ी ग्राम पंचायत महेन्द्रवाडी विकासखण्ड घोड़ाडोंगरी जिला बैतूल

Leave A Reply

Your email address will not be published.