नशामुक्ति का संकल्प लिया एवं माचना नदी के जन्मोत्सव की कार्य योजना बनाई गई

आमला मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकास खंड आमला जिला बैतूल के ग्राम हसलपुर में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति हसलपुर एवं नवांकुर संस्था अभिनव समाज कल्याण संगठन , नगर विकास प्रस्फुटन समिति आमला द्वारा ग्राम में नशा मुक्ति का संकल्प लिया गया एवं माचना नदी के जन्म उत्सव की कार्य योजना बनाई गई एवं नदी संरक्षण पर्यावरण संरक्षण जल संरक्षण हेतु गतिविधि करने का निर्णय लिया गया कार्यक्रम में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड समन्वयक द्वारा लोगों को संकल्प दिलाया गया कार्यक्रम में श्री विनोद बनखेडे,श्री बृजेश चौहान, श्री नितेश साहू,विक्रम बेले, मनोज विश्वकर्मा तुलसीराम धुर्वे, विनोद हारोड़, मनोज गड़ेकर एवं एम एस डब्ल्यू/बीएसडब्ल्यू के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में मातृ शक्ति उपस्थित थी गांव में जाकर नशा मुक्ति का संदेश दे रहे हैं दीवार लेखन, कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं ,

Leave A Reply

Your email address will not be published.