घोड़ाडोंगरी नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 11 में सीमेंट रोड के काम शुरुआत होने से वार्ड वासियों में हर्ष
नगर परिषद घोड़ाडोंगरी के वार्ड क्रमांक 11 पटेल कॉलोनी मैं सीमेंट रोड का कार्य शुरू होने से वार्ड वासियों में बड़ा ही हर्ष है इस वार्ड में पहली सीमेंट रोड बन रही है जिसके कारण लोग बड़े खुश हैं इस वार्ड में लोगों के लिए आवागमन के लिए सड़क का नहीं होना सबसे बड़ी समस्या है आए दिन लोग रास्ते को लेकर परेशान रहते हैं सड़क पर दिनोंदिन बढ़ते अतिक्रमण के कारण सड़कें छोटी होती जा रही है माना जा रहा है कि नगर परिषद द्वारा सीमेंट रोड बनने से सड़क पर हो रहा अतिक्रमण भी रुकेगा और लोगों के आने जाने की समस्या का भी निराकरण होगा