ग्राम पंचायत ससाबड में लाडली लक्ष्मी उत्सव का हुआ आयोजन ,

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश की बेटियों को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के लिए पहले से चली आ रही योजना को नए स्वरूप लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 , आत्मनिर्भर लाड़ली के रूप में लागू करने का निर्णय लिया है। बेटियों के प्रति समाज की मानसिकता में बदलाव लाने के लिए वर्ष 2007 में लागू की गई लाड़ली लक्ष्मी योजना में वर्तमान में 39.8 लाख से अधिक बेटियां जुड़ी हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ,लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 की लोकप्रियता’ को देखते हुए अन्य राज्यों ने भी इसे अपनाया है।

आज ग्राम पंचायत ससाबड़ में लाडलीयों और उनकी माताओं को प्रोत्साहित करने का कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें ग्राम के सरपंच सुभाष घीडोडे ,सीएचओ एकता कैथवास, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष उमेश कुमार अतुलकर, सदस्य सुरेश गोरले MSW की छात्रा शारदा हारोडे, अर्चना राठौर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुमन बर्डे, इंदुबाला, आशा कार्यकर्ता, बबीता बेडरे, साहिका नीतू महोबे ANM ममता नरवरे , आदि लोगो के सहयोग से लाडलीयों एवं उनकी माताओ का सम्मान एवं प्रोत्साहन किया गया, जिसमें ग्राम के नंदकिशोर नरवरे ,भीम गढेकर, प्रमोद सूर्यवंशी, धर्मेंद्र नरवरे, आदि ग्रामवासी मौजूद थे ,

Leave A Reply

Your email address will not be published.