हरिद्वार से आए शक्ति कलश का हुआ पूजन, यज्ञ के लिए घोड़ाडोंगरी पहुंचा शक्ति कलश

घोड़ाडोंगरी नगर में होने वाले 24 कुंडीय नवचेतना जागरण गायत्री महायज्ञ के लिए शांतिकुंज हरिद्वार से आए शक्ति कलश का घोड़ाडोंगरी नगर में डॉ मनोज पाटनकर के निवास पर स्वागत एवं पूजन किया गया।
इसके बाद इसके बाद शक्ति कलश यज्ञ होने तक नगर की सभी कॉलोनियों एवं विकासखंड के सभी ग्रामों में यज्ञ का आमंत्रण देने एवं यज्ञ की महत्ता का संदेश देने के लिए भ्रमण करेगा । नगर एवं क्षेत्र के सभी श्रद्धावान परिजन अपने क्षेत्र में शक्ति कलश के आने पर कलश के दर्शन एवं पूजन का लाभ ले सकेंगे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.