कल सतपुड़ा कुर्मी समाज करेगा प्रतिभावान छात्र – छात्राओं का सम्मान, सरदार वल्लभ भाई पटेल जयन्ती समारोह का आयोजन
कल 31 अक्टूबर 2022 को सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंति मनाई जायेगी। बजरंग टेकरी मन्दिर घोड़ाडोगरी पर दोपहर 2 बजे से शाम 4 तक मनाई जाएगी । इस अवसर पर कुर्मी समाज के प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया जाएगा| अतः समस्त सामाजिक बंधुओं से अपील है कि आधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम में भाग लेकर सामाजिक एकता का संदेश दे और प्रतिभावान बच्चों का उत्साह बढ़ावे। अध्यक्ष सतपुड़ा कुर्मी जागृति संघ घोड़ाडोंगरी शाहपुर जिला बैतूल