यह क्या है देखकर चौके लोग

घोड़ाडोंगरी क्षेत्र के कान्हावाडी – फुलगोहान जोड़ पर आज सुबह चौराहे पर रास्ते पर कुछ अजीब सी सामग्री पड़ी देखकर लोग चौक गए। चौराहे पर रात के अंधेरे में कोई अज्ञात लोगों द्वारा कुछ अजीब सी सामग्री फेंक कर या रख कर चले गए। जिसे सुबह वहां से निकलने, आने जाने वाले लोगों ने जब देखा तो अचंभित से रह गए। जिस ढंग से यह सामग्री रखी गई है उसको देख कर लोग आशंकित भी है और थोड़ा सा डर भी है कि यह क्या है । यह किसी ने लोगों को डराने के लिए रखा है या इसके अंदर कुछ है भी । इस पुतला टाइप की अर्थी के ऊपर कुछ लिखा भी हुआ है जो बंधा होने के कारण लोगो को समझ नही आ रहा।कई तरह की चर्चाएं लोग कर रहे हैं और लोग इसे देखकर सिहर उठते हैं और अज्ञात अनहोनी की आशंका को लेकर चिंतित भी हो जाते हैं।इस तरह की घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुच गई है। कान्हा वाडी के भाजपा नेता नरेंद्र उईके सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन वहां मौजूद है

Leave A Reply

Your email address will not be published.