अवैध देशी विदेशी शराब जप्त, 09 आरोपीयों के खिलाफ की गई कार्यवाही

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बैतूल सुश्री सिमाला प्रसाद के द्वारा जिले मे अवैध जुआ, सट्टा, शराब एवं स्थायी वारण्टियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनाँक 28/10/2022 को कार्यवाही करते हुये आमला थाना क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर विश्वसनीय मुखबिर की सूचना के आधार पर दबिश दी गई । दबिश कार्यवाही में आरोपीयान (1) नरेन्द्र पिता धुड़लू खातरकर नि. कनोजिया के कब्जे से सफेद प्लेन मदिरा के 12 क्वार्टर , (2)संदीप पिता करणसिंह परमार नि. खरपड़ाखेड़ी के कब्जे से सफेद प्लेन मदिरा मसाला के 16 क्वार्टर, (3) रामप्यारे पति हरिचरण नि. बोरी खुर्द के कब्जे से 6 बाटल कच्ची महुआ शराब, (4)गोदावरी पति मुन्ना नि. ग्राम उमरिया के कब्जे से 7 बाटल कच्ची महुँआ शराब, (5)वनोद पिता लंगड़ू नि. ग्राम खापा खतेड़ा कब्जे से 6 बाटल अवैध कच्ची महुँआ शराब, (6)कमल पिता बेनी नि. कनोजिया के कब्जे से आफीसर च्वाईस, सफेद प्लेन देशी मदीरा , मेक ड्वल नम्बर वन के कुल 6 लीटर अंग्रेजी शराब, (7) अनिल पिता श्रवणसिंह नि. खरपड़ाखेड़ी के कब्जे से देशी लाल मसाला, मेक ड्वल नम्बर वन, माईल स्टोन के कुल 7 लीटर अग्रेजी शराब , (8)संदीप पिता युवराज नि. बस स्टैण्ड आमला के कब्जे से पावर बीयर, किंग फिशर बीयर, मेक ड्वल नम्बर वन, आफीसर च्वाईस कुल लगभग 10 लीटर अवैध अग्रेजी शराब , (9) आकाश पिता दयालू नि. बस स्टैण्ड आमला के कब्जे से पावर बीयर, किंग फिशर बीयर, मेक ड्वल नम्बर वन, आफीसर च्वाईस कुल लगभग 10 लीटर अवैध अग्रेजी शराब अवैध रूप से पाया जाने पर जप्त किया गया है । उक्त शराब कुल कीमती करीबन 18000 रूपये है । उपरोक्त आरोपीगण का यह कृत्य अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत दण्डनीय पाया जाने से पृथक पृथक प्रकरण कायम कर विवेचना मे लिया गया गया है ।

उपरोक्त उल्लेखनीय कार्यवाही मे निरी. संतोष पंद्रे थाना प्रभारी आमला, उनि. नितिन उइके, प्रआर. बसंत उइके, प्रआर. सुनील सिंह राठौर, प्रआर. आलोक पटेल, प्रआर. रामराव पन्द्रे की भूमिका रही ।