हत्या के दो और आरोपी गिरफ्तार, घटना मे प्रयुक्त आलाजरर व मृतक का मोबाइल भीमनगर रेल्वे पटरी के किनारे से बरामद

घटना दिनाँक 31.08.2022 को सूचनाकर्ता श्री गेंदलाल पवार निवासी खापाखतेड़ा की सूचना पर गुमशुदा अंकित उर्फ कृष्णा पवार की गुमशुदगी दर्ज कर गुमशुदा का शव 16.09.2022 को वार्ड न.18 बोड़खी स्थित पुराने कुँआ से बरामद किया गया था । शव के पोष्ट मार्टम रिपोर्ट में हत्या संबंधी साक्ष्य होने से थाना आमला में अप.क्र. 704/22 धारा 302,201,397 भादवि का प्रकरण कायम कर साक्ष्य के आधार पर प्रकरण के दो आरोपीगण क्रमशः अजय बागड़ी तथा पुन्ना उर्फ पवन पन्द्राम को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया था। प्रकरण के दो शेष आरोपीगण हितेश उर्फ गोल्डी गुबरेले पिता तुलसीराम गुबरेले उम्र 23 साल नि. हसलपुर एवं आरती बागड़ी पिता ओमप्रकाश बागड़ी उम्र 30 साल नि. वार्ड न. 18 बोड़खी दोनों अन्य प्रकरण मे पूर्व से न्यायिक हिरासत मे होने से दिनाँक 27/10/22 को माननीय न्यायालय से दोनों को पुलिस रिमाण्ड पर लिया जाकर पृथक पृथक पूछताछ की गई। पूछताछ पर आरोपी हितेश उर्फ गोल्डी ने जुर्म स्वीकार कर घटना मे प्रयुक्त एक लोहे का पाईप वार्ड न. 18 बोड़खी में छिपाकर रखना बताया तथा आरोपिया आरती बागड़ी ने मृतक कृष्णा उर्फ अंकित का मोबाइल पकड़े जाने के डर से भीमनगर बोड़खी मे रेल्वे पटरी के किनारे छिपाकर रखना बताई । उक्त सूचना के आधार पर घटना मे प्रयुक्त एक लोहे का पाईप तथा मृतक कृष्णा उर्फ अंकित पवार का रियल मी कम्पनी का मोबाइल फोन बरामद किया गया है । विवेचना उपरांत उक्त दोनों आरोपीगण को माननीय न्यायालय आमला मे पेश किया गया । जेल वारण्ट जारी होने पर दोनों को जेल दाखिल कराया गया है ।

उक्त उल्लेखनीय कार्यवाही मे उनि. पुरूषोत्तम गौर, उनि. आबिद अंसारी (प्रभारी अधिकारी एफएसएल बैतूल ) प्रआर. सुभाष माकोड़े (एफएसएल बैतूल ), सउनि. पंचम सिंह उइके, प्रआर. मनोज डेहरिया, प्रआर. बसंत उइके, प्रआर. अनंतराम, प्रआर. सुखराम धुर्वे, आर. विवेक, आर. राजेन्द्र धाड़से( सायबर सेल), की भूमिका रही है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.