24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की कार्ययोजना तैयार करने के लिए विचार गोष्ठी हुई।

घोड़ाडोंगरी में ब्लॉक स्तरीय गायत्री महायज्ञ 23 से 26 नवम्बर तक होगा ।
24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के आयोजन को लेकर बैठक हुई
घोड़ाडोंगरी‌।
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में धार्मिक नगरी घोड़ाडोंगरी में 23 से 26 नवम्बर तक होने वाले 24 कुंडीय नवचेतना जागरण गायत्री महायज्ञ को लेकर आयोजन समिति के संचालक महेश अग्रवाल ‌के आवास पर बैठक का आयोजन किया गया ।
इस अवसर पर 24 कुंडीय यज्ञ आयोजन समिति के द्वारा घोड़ाडोगरी के सभी ग्रामों में गायत्री यज्ञ का आमंत्रण देने के लिए गायत्री प्रज्ञा रथ शक्ति कलश लेकर गांव – गांव आमंत्रण देने जा रहा हैं।
आयोजन समिति के अध्यक्ष महेश अग्रवाल , ब्लॉक समन्वयक सुनील वर्मा ,सह समन्वयक डॉ मनोज पाटणकर, डॉ लक्ष्मी नारायण मालवीय,सुनील शर्मा, जिला समन्वय समिति के सचिव रविशंकर पारखे एवं मीडिया प्रभारी प्रवीण अग्रवाल की उपस्थिति में समितियों के गठन ,24 ग्रामों के चयन , घर घर आमंत्रण, यज्ञ शाला निर्माण , आवास व्यवस्था , भोजन प्रसाद व्यवस्था, कलश यात्रा व्यवस्था संबंधी बिंदुओं पर चर्चा की व आगामी रूपरेखा बनाई गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.