गोवर्धन पूजा के उपलक्ष्य में प्रकृति के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने के महोत्सव में आज घोड़ाडोंगरी ब्लॉक में म.प्र. जन अभियान परिषद द्वारा माधव गौशाला रानीपुर घोड़ाडोंगरी में कार्यक्रम का आयोजन

गोवर्धन पूजा के उपलक्ष्य में प्रकृति के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने के महोत्सव में आज घोड़ाडोंगरी ब्लॉक में म.प्र. जन अभियान परिषद द्वारा माधव गौशाला रानीपुर घोड़ाडोंगरी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया भोपाल से माननीय मुख्यमंत्री जी का उद्बोधन सभी ने वर्तुअल सुना बाद में स्थानीय कार्यक्रम में वरिष्ठ पर्यावरणविद श्री धन्नु यादव जी , उद्यानिकी विभाग के अधिकारी श्री रामपाल इवने जी और सभी नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि प्रस्फुटन समितियों के सदस्य और BSW एवं MSW के सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके बाद सभी अतिथियों ने बेलपत्र, आम, नीम और कटहल के पौधौं का भी रोपण किया।
कार्यक्रम में नवअंकुर समिति के श्री अमितदास, दिलिप जैसवाल, गौ ग्राम समिति के नवीन वागद्रे, प्रवीण पाटीदार,घनश्याम , विजेन्द्र बर्दे, जन अभियान परिषद के ब्लाक समन्वयक संतोष जी राजपूत एवं कार्यक्रम में बढ़ी संख्या में मात्रशक्ति उपस्थित रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.