सहयोग फाउंडेशन आमला ने ग्राम कुण्डारा में जरूरतमंद बच्चों और बुजुर्गो के बीच जाकर मनाई दीपावली

प्रत्येक वर्ष की तरह इस साल भी सहयोग फाउंडेशन आमला ने ग्राम कुण्डारा में जरूरतमंद बच्चों और बुजुर्गो के बीच जाकर मनाई दीपावली और बाटी खुशियां सहयोग फाउंडेशन हर वर्ष किसी पिछड़े अविकसित ग्राम में जाकर वहां के सभी ग्रामीणों के साथ दीपावली का पर्व मनाता है।

इस अवसर पर फाउंडेशन ने बच्चों और बुजुर्गो को मिठाई, नमकीन,फल, कपड़े, फटाके बंदूक, कंबल,चप्पल, कॉपी पेन-पेंसिल,गिफ्ट्स आदि उपहार दिए और स्कूल में बच्चों के लिए स्पोर्ट्स सामग्री दी गई साथ ही छोटे बच्चों को मिल्क प्रोटीन पैकेट दिया गया। इसके पश्चात फाउंडेशन ने बच्चों के लिए अलग अलग प्रतियोगिता आयोजित की जिसमें जितने वाले प्रतिभागियों को विशेष उपहार दिए गए। सहयोग फाउंडेशन ने छोटे बच्चों एवं बड़ो के लिए डेंटल चेकअप भी कराया ,साथ ही उन्हें ब्रश ,टूथब्रश ,दवाइया भी दी गई एवं उन्हें स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। फाउंडेशन के सदस्यों का कहना है कि जरुरतमंद लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने से बढ़ा पुण्य – संतुष्टि और कुछ नहीं।

सदस्यों ने कहा कि जरूरतमंदो को छोटी छोटी खुशियां बाटकर उन्हें शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए प्रेरित करना सहयोग फाउंडेशन का अनुकरणीय कदम है।
इस कार्यक्रम के अंत मे सभी बच्चों और सम्पूर्ण ग्राम वासियों के लिए खाने में पुलाव की व्यवस्था की गई। सदस्यों का कहना है कि बच्चों के चेहरे की मुस्कान ने हमारा कार्यक्रम सफल बना दिया और बुजुर्गो ने हमे आशीर्वाद देते हुए हमारा हौसला बढ़ाया एवं आगे भी ऐसे ही और अच्छे कार्य करने के लिए हमे प्रेरित किया।