धनतेरस के पावन पर्व पर जनपद व सरपंच ने प्रधानमंत्री आवास के मकानों में कराया ग्रह प्रवेश

रानीपुर।
:-घोड़ाडोंगरी जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत जुआड़ी में धनतेरस के पावन पर्व पर प्रधानमंत्री आवास योजना के अंर्तगत हितग्राही के आवास निर्माण हुए। हितग्राही को ग्रह प्रवेश कराया। प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत ग्राम पंचायत के माध्यम से मिली राशि से हितग्राही को पक्का मकान प्राप्त हुआ है।

हितग्राही को पक्का आवास मिलने पर खुशी से माननीय प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री तथा ग्राम पंचायत जुवाडी के पदाधिकारी को आभार व्यक्त किया।साथ ही हितग्राही को पूजा अर्चना तथा फीता काटकर जनपद सदस्य सीमा संदीप तुम राम सरपंच मनोज धुर्वे ने ग्रहप्रवेश कराया। सरपंच मनोज धुर्वे द्वारा सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि

सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेने की समझाइश दी एवं हितग्राहियों ने कहा पीएम आवास में पक्के मकान का सपना पूरा कर दिया इस बार की दीपावली पक्के मकान में मनाएंगे जिसमे ग्रह प्रवेश के कार्यक्रम में मुख्य रूप से हितग्राही सहित ग्राम पंचायत जुआड़ी के जनपद सदस्य श्रीमती सीमा संदीप तुम राम,सरपंच मनोज धुर्वे उपसरपंच राजेश यादव सचिव ममता कोल,सहायक सचिव भूपेंद्र राठौर अंगद आहके पप्पू इवने संजू इवने राकेश उईके आदि ग्रामवासी उपस्थित थे ।