आबकारी विभाग एवं शराब ठेकेदार के खिलाफ ग्रामीण पहुँचे सारणी थाने

सारणी क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में ग्रामीणजन  सारणी थाने पहुंचे और टीआई रत्नाकर हिग्वे को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया कि आबकारी विभाग एवं शराब ठेकेदार के लोगों द्वारा अनावश्यक परेशान एवं अभद्रता करने वालों पर न्याय उचित कार्यवाही करने बावत् । निवेदन है कि सारनी के आस पास के ग्रामीणों क्षेत्रों में आबकारी विभाग एवं शराब ठेकेदारों के लोगों द्वारा लगातार गांवों में सैकड़ों लोगों के साथ मिलकर जबरन दबीस दी जा रही है ।

जिसमें घर में घुस घुस कर कच्ची शराब पकड़ने के आड़ में मारपीट गाली गलौच- अभद्रता एवं झूठे मुकदमे बनाये जाने को लेकर जानबुझ कर महिलाओं एवं बच्चों को भी परेशान किया जा रहा है । इस प्रकार की गुड़ा गरदी लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में शराब मुक्ती अभियान के नाम पर सामने आ रही है । जबकी दूसरे और अवैध शराब ठेकेदार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में काउन्टर बनाकर सामाजिक माहौल खराब करने का काम किया जा रहा है ।

अतः महोदय जी से निवेदन है ज्यादातर आदिवासी क्षेत्रों में शराब बंदी के नाम पर देवधामी एवं पुजा स्थलों में तोडफोड की घटनाएँ भी सामने आई है । अतः आबकारी विभाग एवं शराब ठेकेदार के लोगो पर लगाम लगायें एवं उचित कार्यवाही करें । हम सभी ग्रामीण प्रशासन की नशा मुक्त अभियान में सहयोग करते है और इस कार्य की सराहना भी करते है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.