देशभक्ति के लिए हर वादे तोड़ आया हूं मैं खाकी हूं अपनों को जनसेवा के लिए रोते छोड़ आया हूं
*देशभक्ति के लिए हर वादे तोड़ आया हूं मैं खाकी हूं अपनों को जनसेवा के लिए रोते छोड़ आया हूं*
रक्षित केंद्र में स्थित शहीद स्मारक पर शोक दिवस परेड का आयोजन किया गया इस शोक दिवस परेड में 13 वी वाहिनी बि सा बल एवं जिला बल की टुकड़ियों ने भाग लिया उपरोक्त परेड के कमांडर श्रीमती मनोरमा बघेल एवं एसएएफ टुकड़ी का नेतृत्व उप निरीक्षक (एस ए एफ) जरदार खान द्वारा एवं जिला बल पुलिस प्लाटून के कमांडर राहुल रघुवंशी द्वारा किया गया परेड द्वारा शहीदों को सलामी दी गई एवं शोक शस्त्र कर उन्हे याद किया गया
*पुलिस अधीक्षक बैतूल द्वारा नामावली का वचन*
संपूर्ण भारतवर्ष में शहीद हुए पुलिस जवानों की नामावली का वचन पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा किया गया,21 अक्टूबर 2021 से लेकर 21अक्टूबर 2022 तक संपूर्ण भारत में विभिन्न पैरा मिलिट्री फोर्सेज केंद्रीय पुलिस बल ,राज्य पुलिस बल में शहीद हुए कुल 264 शहीदों के नामों का वाचन किया गया , मध्य प्रदेश से कुल 16 शहीद शामिल हैं
*शहीदों में जिला बैतूल*
बैतूल पुलिस से
1 . उप निरीक्षक विनोद शंकर यादव तत्कालीन चौकी प्रभारी पाढर कर्तव्य के दौरान शहीद हुए
2. सहायक उप निरीक्षक बलीराम धाकड़ तत्कालीन थाना शाहपुर में पदस्थ थे ड्यूटी के दौरान 30 मई 2022 को शहीद हुए
*शहीदों के परिजनों का हुआ सम्मान*
जिला बैतूल से विभिन्न वर्षो में कुल 19 जवान अपने कर्तव्य के दौरान दुर्गम क्षेत्रों में कार्य करते हुए अदम्य साहस का परिचय देते हुए शहीद हुऐ इन्हीं शहीदों के परिजनों को आज साल श्रीफल देकर जिला सत्र न्यायाधीश, जिला कलेक्टर बेतूल पुलिस अधीक्षक बेतूल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बेतूल द्वारा सम्मानित किया गया
शहीदों के सम्मान में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस के दौरान माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री प्रनेश कुमार प्राण ,जिला न्यायलय बेतूल, जिला कलेक्टर श्री अमनबीर सिंह , पुलिस अधीक्षक सुश्री सिमाला प्रसाद ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी, एसडीओपी बैतूल सुश्री सृष्टि भार्गव ,एसडीओपी सारणी रोशन जैन, एसडीओपी मुलताई नम्रता सोंधिया, एसडीओपी भैंसदेही शिवचरण बोहित , एसडीओपी प्रभारी शाहपुर सुश्री पल्लवी गौर समस्त थानों के निरीक्षक डीएसबी निरीक्षक नित्यानंद विश्वास पूर्व सैनिक सदस्य गण एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे ।
#betulpolice