कराते की अनाधिकृत प्रतियोगिया में न खिलाये सरकारी कार्यचारी- रवि लोट जिला अध्यक्ष
कराते की अनाधिकृत प्रतियोगिया में न खिलाये सरकारी कार्यचारी- रवि लोट जिला अध्यक्ष भाजपा खेल प्रकोष्ठ
भोपाल,जयपुर और पूना ने अनाधिकृत संघों की कराते प्रतियोगिया का मामला
खेल युवा कल्याण विभाग के कोच महेंद्र सोनकर अनाधिकृत कराते प्रतियोगिया में भाग दिलाते है जिसमें पैसे लिए जाते है
बैतूल:- खेल एवं युवा कल्याण विभाग में नियुक्त संविदा खेल प्रशिक्षक कराते महेंद्र सोनकर द्वारा फर्जी खेल संघों की कराटे प्रतियोगिता में खिलाड़ियों से पैसे लेकर प्रतियोगिता में भाग दिलवाने की शिकायत खिलाडियों द्वारा भाजपा खेल प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रवि लोट को की जिस पर , तुरंत मामले का संज्ञान लेते हुए खेल एवं युवा कल्याण विभाग जिला खेल अधिकारी पूजा कुरील जी से इस संबंध में पत्र लिखकर शिकायत दर्ज की है कि खेल एवं युवा कल्याण संविदा खेल प्रशिक्षक महेंद्र सोनकर द्वारा पिछले कई वर्षों में कई फर्जी संघों की खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों से पैसे लेकर खेल प्रतियोगिताओं में भाग दिलाते रहे हैं वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय इंटरनेशनल कराटे प्रतियोगिता पुणे महाराष्ट्र में आयोजित की गई थी जिसमें नेपाल,भूटान,बांग्लादेश,भारत के खिलाडीयों ने भाग लेना बताकर कई खिलाडियों को भेजा था इसके पूर्व भी बैतूल के कराते खिलाडीयों को प्रति खिलाडी 5500 रूपये लेकर जयपुर भेजा था इसी तरह भोपाल भी खिलाडीयों को 2500 रुपए लेकर भेजा था
जबकि इस कराते के खेल संघ की मान्यता नही होने के कारण किसी खिलाडी को अंतर्राष्ट्रीय कराते के प्रमाणपत्र की कोई उपयोगीयता नही है इन फर्जी खेल संघो की भारत सरकार ने 2020 में ही मान्यता समाप्त कर दी थी लेकिन महेंद्र सोनकर ने वरिष्ठ अधिकारियों एवं खिलाडीयों को धोका देकर केवल धन अर्जित करने के उद्देश्य किया जा रहा है खिलाडियो का समय भी बर्बाद किया जा रहा है इसके प्रमाण पत्र की कोई वेल्यू है मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में कराते का शासकीय खेल प्रशिक्षण सेंटर का उपयोग करते हुए यह अपना प्राइवेट संघ चला रहे हैं जिसकी मान्यता भी नहीं है इस लिए भाजपा खेल प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रवि लोट ने खेल युवा कल्याण विभाग के कराते खेल प्रशिक्षक महेंद्र सोनकर के विरुद्ध जिला खेल अधिकारी पूजा कुरील को पत्र लिख कर आवश्यक कार्रवाई करने के लिए निवेदन किया है