साइकिल से मुंबई से भोपाल पहुंचे पद्मश्री डॉ. अनिल प्रकाश जोशी

डॉ अनिल प्रकाश जोशी जी के प्रयासों को मैं प्रणाम करता हूं। एक संतुलित जीवन के लिए और भविष्य में आने वाली पीढ़ियों हेतु सुरक्षित धरती छोड़ने के लिए भौतिक और आध्यात्मिक, प्रगति और प्रकृति इन दोनों में समन्वय की आवश्यकता है। जोशी जी उसी अलख को जगाने निकले हैं।

पर्यावरण की अलख जगाते हुए साइकिल से मुंबई से भोपाल पहुंचे पद्मश्री डॉ. अनिल प्रकाश जोशी जी और उनके साथ साइकिल यात्रा पर निकले साथियों के साथ आज भोपाल के स्मार्ट पार्क में पीपल, कचनार और टिकोमा के पौधे लगाये।

पर्यावरण के प्रति जागरुकता का संदेश लेकर निकले आदरणीय डॉ. अनिल प्रकाश जोशी जी के पावन उद्देश्य की सफलता के लिए हृदय की गहराइयों से अपनी और प्रदेशवासियों की ओर से शुभकामनाएं देता हूं। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.