नेशनल लोक अदालत 12 नवंबर को

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 12 नवंबर को नेशनल लोक अदालत की जाएगी। इस संबंध में जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री प्राणेश कुमार प्राण की अध्यक्षता में 17 अक्टूबर को विद्युत विभाग के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 12 नवंबर को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन एवं विद्युत के लिटिगेशन एवं प्री-लिटिगेशन प्रकरणों के अधिक से अधिक निराकरण के संबंध में विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों से चर्चा की गई।

बैठक में विद्युत वितरण कंपनी की ओर से उपस्थित अधिकारियों को विद्युत के प्री-लिटिगेशन प्रकरणों को अधिक से अधिक संख्या में प्रस्तुत करने एवं नोटिस के समय से तामीली के संंबंध में निर्देश दिए गए। साथ ही लोक अदालत में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत प्रकरणों में नियमानुसार दी जाने वाली छूट के संबंध में प्रचार-प्रसार किए जाने के भी निर्देश दिए गए। बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती दीपिका मालवीय एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.