ऐसा भी विरोध – समस्या के विरोध का अनोखा तरीका, लोगो मे बना चर्चा

बैतूल शहर की विभिन्न प्रमुख सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गये है आए दिन बड़ी दुर्घटनाओं को सबब बन रहा है लगातार शासन प्रशासन से रोड पर हुए गड्ढों की मरम्मत के कार्य के लिए आवेदन एवं निवेदन किए जा रहे हैं इसके बावजूद भी  आए दिन इन गड्ढों के चलते वाहन चालक दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं

इसी समस्या को देखते हुए भीम सेना ने आज गंज अंडर ब्रिज के पास बने सीमेंट रोड पर जहां रोड के नीचे बिछाई जाने वाली लोहे की राड तक ऊपर आ गई है और  गड्ढा हो गया है जहां आए दिन वाहन चालक गिरते हैं और दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं

या तो उन लोहे की राट से वाहनों के टायर भष्ट हो जाते हैं इसलिए उन गड्ढों में आज भीम सेना के सदस्यों ने बेशर्म के पौधों का रोपण किया जिससे कि शासन प्रशासन कि नींद खुले और बेशर्म के पौधे लगाने जैसे गड्ढों की मरम्मत कराए और लोगों की जान और माल की सुरक्षा करें

भीम सेना के जिला अध्यक्ष रवि सिंगारे ने बताया कि यह किसी प्रकार का विरोध प्रदर्शन नहीं है यह केवल विरोध स्वरूप पौधारोपण किया गया है पर यदि 7 दिनों के अंदर इन सड़क का मरम्मत का कार्य नहीं किया जाता है  भीम सेना आंदोलन का रास्ता अपनाए 

Leave A Reply

Your email address will not be published.