कार और मोटर साईकिल का एक्सिडेंट हो जाने से 04 घायल

#BETUL के थाना मोहदा के अंतर्गत कार और मोटर साईकिल का एक्सिडेंट हो जाने से 04 घायल व्यक्तियों को डायल-112/100 सेवा ने पहुँचाया अस्पताल 

जिला बैतूल के थाना मोहदा के अंतर्गत मोहदा से बड़े ढाने रोड पर कार और मोटर साईकिल का एक्सिडेंट हो जाने से 04 व्यक्ति घायल हो गए है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 13-10-2022 को प्राप्त हुई । सूचना प्राप्ति पर तत्काल बैतूल जिले के मोहदा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया । डायल-112/100 स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि कार और मोटर साईकिल का एक्सिडेंट हो जाने से 04 घायल व्यक्तियों को डायल-112/100 स्टाफ ने एफ.आर.व्ही. वाहन से ले जाकर भीमपुर अस्पताल मे भर्ती करवाया। जहाँ घायल व्यक्तियों का उपचार किया जा रहा है। अग्रिम कार्यवाही थाने द्वारा की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.