भारत को विश्व गुरु बनाने में युवाओं की भूमिका अहम रहेगी भास्कर मगरदे
नगर घोड़ाडोंगरी स्थित भाजपा कार्यालय में मंडल स्तर की बैठक का आयोजन में यह बात भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भास्कर मगरदे ने कहीं विधानसभा घोड़ाडोंगरी के प्रवास के दौरान मंडल घोड़ाडोंगरी की बैठक में भास्कर मगरदे सहित विधानसभा घोड़ाडोंगरी के प्रभारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेंद्र सलूजा, जिला महामंत्री संतोष टेकाम, जिला महामंत्री अंशुल राजपूत मंडल स्तरीय बैठक में शामिल हुए, भारतीय जनता युवा मोर्चा की मंडल स्तरीय कामकाज बैठक में भास्कर मगरदे ने अपने संबोधन में कहा कि
आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार लगातार पंडित दीनदयाल जी की विचारधारा के आधार पर अपने कार्य कर रही है जिस से सरकार की योजनाओं का लाभ बिना किसी दलाल के सीधे आमजन को हो रहा है, आयुष्मान योजना हो, किसान सम्मान निधि हो, उज्जवला कनेक्शन हो, फसल बीमा योजना हो इसका सीधा लाभ सरकार के द्वारा सीधे हितग्राहियों को प्राप्त कराया जा रहा है ऐसा पहले की सरकार में संभव नहीं था केंद्र में मोदी सरकार बनने के बाद अनेक क्रांतिकारी फैसले लिए गए जिसमें अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, तीन तलाक खत्म, धारा 370 खत्म करना एवं कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देना
यह क्रांतिकारी कदम अन्य किसी सरकार के बस की बात नहीं थी। यह केवल भाजपा में ही संभव है अगर हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भारतीय जनता पार्टी के विचारधारा से इतने बेहतरीन फैसले ले सकते हैं तो उनके कंधों को मजबूत करने की जिम्मेदारी हम युवाओं की भी बनती है इसलिए संगठन के एवं सरकार के द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को एवं संगठन के द्वारा दिए जा रहे कार्यक्रमों को बूथ स्तर पर पूरी मॉनिटरिंग के साथ लाभ प्राप्त करवाना एवं कार्यक्रम को सफल बनाने की जिम्मेदारी हम युवामोर्चा के कार्यकर्ताओं की बनती है
जिससे सरकार को शासन चलाने में अत्यधिक बल मिलेगा कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजयुमो जिलाध्यक्ष भास्कर मगरदे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य घोड़ाडोंगरी विधानसभा के प्रभारी नरेंद्र सलूजा, जिला महामंत्री संतोष टेकाम, जिला महामंत्री अंशुल राजपूत युवामोर्चा घोड़ाडोंगरी मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ बिहारे,भाजपा जनजाति मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रशांत उईके, मण्डल महामंत्री वासु प्रधान, मण्डल महामंत्री मुकेश गायकवाड, कोषाध्यक्ष दीपक सोनारे, मंडल उपाध्यक्ष अंकित सरयाम, मण्डल उपाध्यक्ष सीताराम धुर्वे, मंडल जसमीत सिनोटिया, मीडिया प्रभारी बृजेश धुर्वे, रमेश पाखरे, कार्यालय मंत्री अमन बाबू सपरा,
युवामोर्चा नेता दुर्गेश यादव,सोनू साहू,अरविंद पठारिया सहित अन्य कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री वासु प्रधान के द्वारा किया गया वहीं कार्यक्रम का आभार व्यक्त जनजाति मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रशांत उइके के द्वारा किया गया।