भगत भूमका संग ग्रामीणों ने खेड़ापति माता की पूजा कर मांगी सुख समृद्धि

नगर परिषद घोड़ाडोंगरी के खेड़ापति माता मंदिर में आज विशेष पूजा अर्चना का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बेहडीढाना, बाजारढाना, बासन्या के ग्रामीण जन मौजूद थे। युवा पार्षद योगेंद्र कवडे ने बताया कि भगत श्री शंकर भगत, भगवानदास भगत के द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना की गई । माता रानी से किसानों के लिए अच्छी फसल, क्षेत्र में सुख समृद्धि और लोगों को बीमारियों से दूर रखने की भावना को लेकर यह विशेष पूजन कार्यक्रम आयोजित हुआ।

जिसमें बड़ी संख्या में नगर वासी शामिल हुए। मां खेड़ापति का पूजन कर आरती प्रसाद वितरण के बाद भंडारा आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। ग्रामीण सोनू कहार ,साहबलाल कहार, रामजी कहार ,दिलीप यादव ,लखन यादव, सुभाष यादव, कृष्णा कहार राजा इवने सहित अन्य युवाओं का विशेष योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.