वार्ड क्रमांक 9 के रहवासियों ने श्रमदान कर नाली की करी सफाई

(घोड़ाडोंगरी)
घोड़ाडोंगरी नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 9 के वार्ड वासियों ने नगर परिषद के जनप्रतिनिधियों की उदानसीनता के कारण वार्ड वासियों ने खुद झाड़ू फावड़ा उठाकर वार्ड में नालियों की सफाई की
वार्ड के युवा दिनेश सलाम ने बताया कि हमारा वार्ड बेहड़ीढाना में है नगर परिषद द्वारा नगर के बस्ती में तो कचरा गाड़ी और प्रभावशाली लोगों के कारण नालियों की सफाई कर देते है लेकिन बेहड़ीढाना में आदिवासी बाहुल्य वार्ड है यहां जनप्रतिनिधियों का ध्यान नही है इसी कारण हमारे वार्ड में नालिया चोक पड़ी हुई है आज हमने खुद धर्मन्द्र सलाम के नेतृत्व में वार्ड की नालियों की सफाई की

Leave A Reply

Your email address will not be published.