MDM मिडिल स्कूल में नहीं मिल रहा मध्यान्ह भोजन, उप सरपंच सहित ग्रामीणों ने की शिकायत

जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को ग्राम पंचायत दुधावानी के उपसरपंच परसराम परते सहित ग्रामीणों ने की शिकायत में बताया कि शासकीय माध्यमिक शाला दुधावानी में बच्चों को मध्यान्ह भोजन योजना के तहत भोजन नहीं मिल रहा है ।19 सितंबर को जब ग्रामवासी एवं पंचायत के प्रतिनिधियों ने स्कूल का निरीक्षण किया तो पता चला कि 3 दिन से मध्यान्ह भोजन योजना के तहत समूह द्वारा भोजन ही नहीं बनाया । ग्रामीणों ने बच्चों से जानकारी ली तो बच्चों ने भी ग्रामीणों को बताया कि 3 दिन से भोजन नहीं मिल रहा है। ग्रामीणों ने इस संबंध में पंचनामा बनाकर और शिकायती आवेदन जनपद सीईओ को सौंपकर समूह को हटाने की मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.