सलकनपुर देवी धाम पैदल जा रहे श्रद्धालुओं का नरेंद्र पटेल ने किया स्वागत

सलकनपुर में विराजित मां बिजासन के धाम पैदल जा रहे भक्तों के जत्थे का जुवाड़ी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र महतो, श्रीमती नितिन वाला महतो, सिद्धांत महतो सहित ग्रामीण जनों ने स्वागत किया। नवरात्र पर्व के पावन अवसर पर मां बिजासन के दर्शन करने के लिए घोड़ाडोंगरी क्षेत्र के रानीपुर ,कुही गांव से लगभग डेढ़ सौ भक्तों का जत्था मां बिजासन धाम सलकनपुर के लिए नंगे पैर पैदल आज बुधवार को रवाना हुआ ।श्रद्धा और भक्ति के साथ मां बिजासन की जय जय कार के नारे लगाते हुए श्रद्धालु जुवाड़ी होते हुए सलकनपुर की ओर जा रहे थे ।जुवाड़ी में नरेंद्र पटेल एवं ग्रामीणों द्वारा इन श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया।जत्थे में शामिल प्रतिक राठौर आनंद साहू जीवन वर्मा रोशन झल्लारे आदि ने बताया कि रवाना होने के पूर्व पूरे ग्राम में मां जगत जननी की अद्भुत झांकी निकाली गई जिसका जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। पिछले 5 सालों से माता बिजासनधाम के लिए पदयात्रा हम लोगों द्वारा की जा रही यह यात्रा हम क्षेत्र की सुख समृद्धि एवं अच्छी फसल पैदावार के लिए करते हैं माता के चरणों में क्षेत्र में सुख समृद्धि की अरदास लगाते है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.