नवांकुर संस्था अभिनव समाज कल्याण संगठन द्वारा पौधों का रोपण किया

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद नवांकुर संस्था अभिनव समाज कल्याण संगठन द्वारा विश्व के सबसे लोकप्रिय व महान नेता, जन नायक, भारत माता के सच्चे सपूत, भारतवर्ष के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी जी के जन्मदिवस पर हारोड़े पेट्रोल पम्प हसलपुर बोड्खी में फलदार पौधे आम्र, जामुन, गुलमोहर व लक्ष्मी तरु के पौधों का रोपण किया गया । इस कार्यक्रम में पेट्रोल पम्प के संचालक श्री प्रमोद हरोड़े, जन अभियान परिषद के अरविन्द माथनकर, परमर्शदाता घनिराम गढ़ेकर, संगठन के सचिव विनोद बनखेड़े, अंशुल सोलंकी , ज्यादित्य सिंह गढ़ेकर नितेश साहू, डढारिया जी उपस्थिति थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.