Aayojan राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान अन्नप्राशन का किया आयोजन

परियोजना -घोड़ाडोगरी के आंगनवाड़ी केन्द्र रातामाटी में पोषण माह के दौरान प्रतिदिन गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है माह का दूसरा मंगलवार 6 माह पूरे किए जाने वाले बच्चों का अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजन किया गया जिसमें ऊपरी आहार की समय से शुरुआत करने साथ ही स्तनपान जारी रखने की सलाह दी गई इस दौरान 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों का वजन ऊंचाई लेकर सामुदायिक ग्रोथ चार्ट से गंभीर और मध्यम कुपोषित बच्चों को चिन्हित किया गया ,पौष्टिक भोजन हरी पत्तेदार सब्जियां विभिन्न प्रकार के फल अनाज की प्रदर्शनी लगाई गई जिसमें शामिल सुपरवाइजर श्रीमती अनामिका छारी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता लीलावती धुर्वे, भुरसी तेकाम मीना प्रधान, बसंती उइके सहायिका लक्ष्मी मर्सकोले मंगली बाई मर्सकोले, फुलवनती धुर्वे गांव की अन्य महिलाएं शामिल हुई

Leave A Reply

Your email address will not be published.