Suvidha *घोड़ाडोंगरी बस स्टैंड पर यात्री शौचालय, प्रतीक्षालय एवं मोक्षधाम रोड के लिए मिले मुख्य अभियंता से*

आज घोड़ाडोंगरी नगर परिषद की अध्यक्ष मीरवंती नन्दकिशोर उइके के लेटरहेड को लेकर आज नगर परिषद उपाध्यक्ष हरप्रीत खनूजा एवं मंडलम अध्यक्ष अशोक राठौर अपनी टीम के साथ मुख्य अभियंता एम.पी.पी.सी.एल सारणी के श्री गुरुनाथ श्रीवास से जाकर सारणी में मिले जिसमे उन्होंने प्रमुख रूप से घोड़ाडोंगरी आये दिन आने वाली समस्याओं के बारे में अवगत करवाया है जिसमे प्रमुख रूप से घोड़ाडोंगरी बस स्टैंड पर यात्रीयो के शुलभ शौचालय, यात्री प्रतीक्षालय एवं बस स्टैंड पर स्थित मोक्षधाम तक पहुचने तक कि रोड की मांग रखी है और उन्होंने आश्वासन दिलाया है कि जल्द से जल्द हमारी टीम वहा आकर सर्वे करवा कर आपको अनापत्ति पत्र प्रदान करवाने की पूर्ण कोशिश की जाएगी ।इसमें मुख्य रूप से पूर्व सरपंच नन्द किशोर उइके, नगर कांग्रेस अध्यक्ष दुष्यन्त महाले, पार्षद राहुल इवने,युवा नेता सुशील धुर्वे साथ थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.