वार्ड क्रमांक 6 में गंदगी का आलम,मुख्य मार्ग पर जमा रहता है पानी, लोगो मे नाराजगी

नगर परिषद बनने के बाद ओर चुनाव हो जाने के बाद भी जनप्रतिनिधि कितने सक्रिय है।इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वार्ड क्रमांक 6 में निर्माणाधीन सड़क का मटेरियल कई महीनों से सड़क पर पड़ा है। महीनों से काम बंद है। पर कुछ नही हो रहा।लोग इस तरह से ही आना जाना कर रहे है।सड़क पर मटेरियल के कारण पानी जमा हो रहा है। जिससे गंदगी फैल रही है।
इस मार्ग में बीच सड़क में पिछले एक माह से अधिक समय से गिट्टी पटक दी गई है जिसके कारण मुख्य मार्ग में गन्दा पानी जमा गया है और आने जाने में लोगो को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है लेकिन जन प्रतिनिधियो के उदासीन रवैये का कारण रहवासी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है अब इस मार्ग की गंदगी हटाने के लिए वार्ड वासी ने मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.