demand for waiting room स्कूल के बच्चों के लिए प्रतीक्षालय बनाने की मांग

आज नगर परिषद कार्यालय घोड़ाडोंगरी में वार्ड क्रमांक 1 के नितेश चौकीकर, नितेश बरवडे, विकास वर्मा ईशु रजक, नयन कैथवास, बड़ू ठाकुर संतोष परदेसी ने स्कूल के बच्चों के लिए प्रतिक्षालय बनाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन में बताया गया कि प्रतिदिन सुबह स्कूल के बच्चों को बस पर छोड़ने के लिए परिवार के बुजुर्ग महिलाएं आती हैं। जिन्हें धूप और बारिश में खड़ा रहना पड़ता है। इसलिए प्रतीक्षालय बनाए जाएं जिससे बुजुर्ग एवं महिलाएं वहां बैठकर इंतजार कर सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.