साईकिल हो गई चोरी : जनरल स्टोर पर सामान लेने गए थे बच्चे

यहां के इमली मोहल्ला में रहने वाले सतीश साहू का बेटा एवं बेटी साइकिल से सामान लेने जनरल स्टोर गए थे दुकान से जब सामान खरीद कर वापस लौटे तो पता चला कि दुकान के सामने खड़ी साइकिल चोरी हो गई आवेदक सतीश साहू ने इस संबंध में घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी में साइकिल चोरी होने को लेकर आवेदन दिया है जिसमें बताया है कि उनका पुत्र आरव और बेटी आरोही आज मंगलवार शाम 7बजे के करीब सामान लेने नवीन जनरल स्टोर गए थे दुकान से सामान लेने के बाद उन्होंने देखा कि वही सामने खड़ी की साइकिल किसी ने चोरी कर लिए उन्होंने इस संबंध में आवेदन देकर कार्यवाही की मांग की है

Leave A Reply

Your email address will not be published.