बैतूल म्यूजिकल स्टार फीमेल ग्रुप का अभिनव आयोजन, राष्ट्र रक्षा मिशन दल को किया सम्मानित
बैतूल। भले ही बैतूल सांस्कृतिक सेवा समिति का राष्ट्र रक्षा मिशन दल देश की अंतर राष्ट्रीय सीमा पर पहुंचकर देश के सैनिकों की कलाई पर रक्षा बंधन के दिन रक्षा सूत्र बांधता है, लेकिन इस मिशन को राखियां भेंट करने के लिए कई संगठन एवं बहने भी आतुर रहती है। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी सरहदी दल को राखियां भेंट करने का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। बैतूल म्यूजिकल स्टार फीमेल ग्रुप द्वारा इस वर्ष देश की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर तैनात जवानों के लिए बैतूल सांस्कृतिक सेवा समिति के राष्ट्र रक्षा मिशन दल-2026 को सबसे पहले राखियां भेंट की। इसके अलावा एक देशभक्ति और वीरता से ओतप्रोत संदेश भी सैनिकों के लिए भेंट किया गया है। इस दौरान सरहद पर पूर्व वर्षों में रक्षा बंधन का पर्व मना चुकी सरहदी बहनों ने अपने अनुभव भी सुनाएं जिन्हें सुनकर सभी भाव विभोर हो गए।
मशहूर गायक-एक्टर किशोर कुमार को किया याद
देश के मशहूर गायक एवं एक्टर किशोर कुमार को उनके जन्म दिवस के अवसर पर श्रद्धाजंलि भी अर्पित की गई। इस दौरान बैतूल म्यूजिकल स्टार फीमेल ग्रुप की सदस्यों ने किशोर दा के गीतों से समां बांध दिया। सावन के गीतों पर जमकर सब थिरके और रक्षा बंधन और राखी के महत्व को रेखाकिंत करने वाले गीतों से माहौल खुशनुमा हो गया। जवानों की हौसलाअफजाई के लिए संदेशे आते है से ये देश है वीर जवानों तक कई गीतों को सुर मिले तो शहीदों को भी ऐ मेरे वतन के लोगों गीत के माध्यम से श्रद्धाजंलि अर्पित की गई।
तीन वर्षों से जारी है राखियां भेंट करने का सिलसिला
विगत तीन वर्ष से बैतूल म्यूजिकल स्टार फीमेल ग्रुप द्वारा भी सैनिकों के लिए राखियां राष्ट्र रक्षा मिशन को भेंट दी जाती है। सावन के गीतों के बीच रविवार को म्यूजिकल गु्रप द्वारा भी सैनिकों के लिए राखियां एवं राष्ट्र रक्षा मिशन दल के सदस्यों को सावन में सौभाग्य सामग्री भेंट की गई। म्यूजिकल ग्रुप की अध्यक्ष संगीता राठौर के नेतृत्व में शिक्षिका शुभांगी जैन के निवास पर देशप्रेम, फौजी भाई और रक्षाबंधन की थीम पर की गई विशेष सजावट के बीच म्यूजिकल गु्रप की उपाध्यक्ष संध्या जैन, कोषाध्यक्ष पूनम धोटे, सह कोषाध्यक्ष पिंकी पाटनकर, सचिव दीपा मालवीय, शुंभागी जैन,
कमलती चौहान, अरुणा सोनी, शारदा सोनी, पुष्पा शिवारे, दीपना करोले, सविता गुजरकर, रेखा सरियाम सहित अन्य सदस्यों ने राष्ट्र रक्षा मिशन को राखियां सौंपी। समिति अध्यक्ष गौरी बालापुरे पदम,कोषाध्यक्ष प्रचिति कमाविसदार, सरिता अतुलकर, छाया प्रजापति, प्रिया सुनारिया, चेताली गौर, उषा अतुलकर, लता नागले, कमलती चौहान सहित अन्य ने सैनिकों के उत्साह वर्धन एवं हौसलाअफजाई की परम्परा को जारी रखने के मिशन में सहयोग के लिए बैतूल म्यूजिकल गु्रप का आभार माना।