*हर-घर तिरंगा अभियान के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका में उकेरी रंगोली, राष्ट्रीय गीत का हुआ सामूहिक गायन*
_हर-घर तिरंगा अभियान थीम पर उकेरी रंगोली, 9 से 17 अगस्त तक चलेगा अभियान, वंदेमातम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजन 13 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा।_
सारनी। हर-घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को नगर पालिका कार्यालय में रंगोली सजाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महिला बाला विकास विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने हर-घर तिरंगा एवं वंदेमातम् थीम पर रंगोली उकेरी।
नगर पालिका कार्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में दोपहर 2 बजे से रंगोली उकेरने का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। महिला बाल विकास विभाग एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने यहां एक से बढ़कर एक रंगोली उकेरी। इस अवसर पर प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी हितेश शाक्य, उपयंत्री रविंद्र
वराठे, हर-घर तिरंगा अभियान के नोडल अधिकारी केके भावसार, सहायक नोडल अधिकारी कमलेश पटेल समेत अन्य अधिकारी, कर्मचारियों ने सहभागिता की। प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी हितेश शाक्य ने कहा कि भारत सरकार के निर्देशानुसार नगर पालिका क्षेत्र में भी हर-घर तिरंगा अभियान का आयोजन 9 से 17 अगस्त तक किया जा रहा है। इसके तहत सोमवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने आकर्षक रंगोली उकेरी। आगामी 13 दिसंबर को निकाय द्वारा पूरे शहर में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसमें भी शासकीय, अर्धशासकीय, अशासकीय संस्थाएं, स्वयं सेवी संस्थाएं, सभी
शैक्षणिक संस्थाएं शामिल होंगे। उन्होंने सभी से पूरे अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया है। इस अवसर पर विनायक बागड़े, केएल सोनारे, सुखदेव बोरपी , कमलेश अहिरवार, शिवम डेहरिया, आरके मरकाम, दिलीप भालेराव, राजेश बगाहे, प्रियंका उइके, कीर्ति सारवान, महिला बाल विकास विभाग से कांति गुलबासे के अलावा अन्य कर्मचारीगण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन नोडल अधिकारी केके भावसार, संचालन रंजीत डोंगरे ने किया।