*शासकीय महाविद्यालय सारनी में धूमधाम से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व*

*भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के अंतर्गत हुआ भव्य आयोजन*

*सारनी, बगडोना*। वीर स्वतंत्रता संग्राम सैनानी, श्री सरदार विष्णु सिंह उईके शासकीय महाविद्यालय, सारनी में भारतीय ज्ञान परंपरा के अंतर्गत गुरु पूर्णिमा पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य श्री प्रदीप पंद्राम के मार्गदर्शन में उच्च शिक्षा विभाग भोपाल के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व को उजागर किया उन्होंने बताया कि गुरु द्रोणाचार्य एवं शिष्य एकलव्य के बीच जो संबंध थे उनसे प्रेरणा लेकर सभी विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया यह परंपरा हमेशा कायम रहना चाहिए और

सभी विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए पूरी लगन से मेहनत करने और अपने लक्ष्य के प्राप्ति के लिए पूर्ण समर्पित होने की आवश्यकता पर बोल दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री पुरुषोत्तम वर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए सभी विद्यार्थियों से आह्वान किया कि सभी बच्चे अपने गुरु से प्रश्न पूछने का साहस पैदा करें ,अपने आपको समझे ,खुद को पढ़ने ” मेरा जीवन ” आदि शीर्षक पर गुरु शिष्य परंपरा का असली अर्थ बताते हुए गुरु क्या है पर विचार व्यक्त किया अंत में सभी विद्यार्थियों को अपने गुरुओं के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया। इसी कड़ी में पी एल एस कंप्यूटर संचालक श्री कमलेश सोनी ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि गुरु शिष्य परंपरा गुरुओं के चरण स्पर्श करने से आध्यात्मिक एवं भारतीय संस्कारों का ज्ञान का प्रसार होता है। इस अवसर पर अवसर पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा गुरुओं के सम्मान में कविता पाठ का वाचन किया गया एवं एकल नृत्य एवं सामूहिक नृत्य भी किया गया जिसमें विभिन्न कक्षाओं से जैसे पूर्णिमा वरकड़े बीए प्रथम वर्ष

, मोहित बीकॉम प्रथम वर्ष, शुभम गुप्ता बीए तृतीय वर्ष, प्रगति सिंह बीए द्वितीय वर्ष, आयुषी कश्यप बीए द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने गुरु शिष्य परंपरा पर अपने विचार व्यक्त किये साथ ही नंदिनी उईके द्वारा एकल नृत्य एवं रिचा सलाम, जिया सलाम ,बरखा उईके आदि द्वारा भी सामूहिक नृत्य किया गया । आमंत्रित अतिथि द्वारा “भारतीय ज्ञान परंपरा में गुरु-शिष्य परंपरा का महत्व” विषय पर व्याख्यान दिए। कार्यक्रम में श्री उमेश सालवंशी , श्री तपेश साहू क्रीड़ा अधिकारी, डॉ दशरु यदुवंशी,डॉ अंजना संजय, डॉक्टर हरीश लोखंडे, डॉ राजेश हनोते, डॉ सविता पटेल, श्रीमती अनीता नागले, श्रीमती अर्चना महाले, श्रीमती लक्ष्मी नागले,श्रीमती कविता धोटे,श्रीमती रीना उईके , श्री रावजी सलाम बाबूजी, श्रीमती ज्योति , सुश्री प्रियंका दवंडे,भावरासे ,श्रीमती दीपिका सोनी, डॉ गोलमन आहके, श्रीमती निकिता सोनी, श्री अनिल तुमडाम, श्री मोहन पवार, श्री दिनकर लिखितकर ,श्री अनुज हलदार एवं समस्त महाविद्यालय परिवार एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.