वीर स्वतंत्रता संग्राम सैनानी श्री सरदार विष्णु सिंह उईके शासकीय महाविद्यालय सारनी बगडोना में विद्यार्थियों को “नशे से है दूरी है जरूरी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यालय आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश सतपुड़ा भवन भोपाल एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (नारकोटिक्स) पुलिस मुख्यालय, भोपाल के आदेश के परिपालन में
” नशे से दूरी है जरूरी 2.0″ अभियान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मध्यप्रदेश पुलिस सारनी द्वारा आयोजित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य श्री प्रदीप पंद्राम द्वारा सभी विद्यार्थियो को अपने उद्बोधन में कहा कि नशा समाज के पतन का सबसे बड़ा कारण है इसे हम सबको मिलकर मिटाना है आपने सभी विद्यार्थियों से कहा कि जो व्यक्ति नशा से पीड़ित है उसे आग्रह कर, निवेदन कर नशा से बचने के लिए प्रेरित करें। सारनी थाना प्रभारी श्री जयपाल इवनाती ने सभी विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि हमें नशा कुछ बनने का होना चाहिए, पढ़ाई का नशा होना चाहिए, लक्ष्य प्राप्त करने का होना चाहिए, अंत में आपने सभी विद्यार्थियों से
कहा कि नशा से समाज को दूर करने के लिए हम सबको मिलकर काम करना होगा। चौकी प्रभारी पाथाखेड़ा श्री मनोज उईके ने भारतीय दण्ड संहिता 1960, और 1995 के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी इस कार्यक्रम में उप निरीक्षक श्रीमती प्रीति पालेवार, प्रधान आरक्षक श्री कृष्ण शैलू, आरक्षक श्री रवी मोहन दर्शमा, महिला आरक्षक कुमारी लक्ष्मी कश्यप उपस्थित रहे।साथ ही महाविद्यालय का इस अवसर पर कार्यक्रम नोडल अधिकारी डॉ हरीश लोखंडे ने बताया कि यह कार्यक्रम कार्यालय आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश सतपुड़ा भवन भोपाल एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेश के परिपालन में नशे से दूरी, है जरूरी ,2.0 अभियान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम को सफल बनाने सभी एन एस एस
वालेंटियर्स शुभम गुप्ता, गौरांग डिगरसे, शुभम गुप्ता एवं पूजा भोरसे, प्रज्ञा चतुर्वेदी एवं नवप्रवेशित विद्यार्थियों सहित सहायक प्राध्यापकों ने योगदान दिया। इस कार्यक्रम में डॉ अंजना संजय राठौर, डॉ दशरु यदुवंशी श्री शैलेश श्रीवास्तव, डॉ गोलमन आहके, डॉ सविता पटेल, श्रीमती अनीता नागले, , श्रीमती गंगा चौरे, श्रीमती लक्ष्मी नागले, श्री अनिल तुमडाम, श्री दिनकर लिखितकर , श्रीमती संगीता उघड़े, श्रीमती कविता धोटे, श्रीमती ज्योति भावरासे एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।