सारनी। नगर पालिका सारनी क्षेत्र में संचालित जलावर्धन योजना के तहत कनेक्शन चार्ज एवं जलकर जमा करने हेतु शिविर का आयोजन गुरुवार 23 जुलाई को सुबह 11 बजे से वार्ड 20 आंगनबाड़ी केंद्र 1 में आयोजित किया जाएगा। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने बताया कि शिविर में आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड, समग्र आईडी, मोबाइल नंबर के साथ उपस्थित होकर कनेक्शन चार्ज एवं जलकर जमा किया जा सकता है। उक्त शिविर में नगर पालिका क्षेत्र के अन्य वार्डों के नागरिक भी उपस्थित होकर शुल्क जमा कर सकते हैं।