खिरकिया एसडीएम का पदभार संभाला, रजनी वर्मा ने किया कार्यभार ग्रहण

 

 

हरदा/खिरकिया। खिरकिया की नई एसडीएम के रूप में संयुक्त कलेक्टर रजनी वर्मा ने बुधवार को विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। इससे पहले सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के तहत पूर्व एसडीएम शिवांगी बघेल का प्रशासनिक आधार पर भोपाल स्थानांतरण होने के बाद उन्हें मंगलवार को कार्यमुक्त (रिलीव) किया गया था। एसडीएम शिवांगी बघेल के रिलीव होने से खिरकिया एसडीएम का पद रिक्त हो गया था।

इसके बाद कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने आगामी आदेश तक खिरकिया अनुविभाग का अतिरिक्त प्रभार संयुक्त कलेक्टर रजनी वर्मा को सौंपा था। बुधवार को रजनी वर्मा ने खिरकिया एसडीएम कार्यालय पहुंचकर विधिवत पदभार ग्रहण किया और अधिकारियों-कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर प्रशासनिक कार्यों की जानकारी ली। उनके कार्यभार संभालने के साथ ही खिरकिया अनुविभाग की प्रशासनिक जिम्मेदारियों का संचालन शुरू हो गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.