स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर में मरीजों को फल वितरण

रोगी कल्याण समिति शाहपुर के नवीन नामांकित सदस्य आशीष शुक्ला एवं श्रीमती अनुराधा वर्मा के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर में मरीजों को फल वितरण किया गया साथ ही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बैतूल को महिला चिकित्सक उपलब्ध कराने हेतु पत्र प्रेषित किया गया साथ ही भविष्य में अस्पताल के उन्नयन व जनसाधारण को आ रही समस्याओं के विषय में अस्पताल प्रबंधन व कर्मचारियों से चर्चा की गई इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ शिव कुमार रघुवंशी, डॉ अभिनव शुक्ला, श्री कीर्ति यादव व समस्त स्टाफ व कर्मचारी उपस्थित रहे

Comments are closed.