सिवनी मालवा के 9 निजी विद्यालयों की फीस प्रतिपूर्ति हाईकोर्ट के निर्देश पर हुई।

 

सिवनी मालवा: निजी स्कूलों की समस्याओं के निराकरण हेतु एक नए कानूनी अध्याय का प्रारम्भ हुआ हैं। अभी हाल ही में उच्च न्यायालय जबलपुर खंडपीठ के निर्देशानुसार सिवनी मालवा विकासखंड के 9 विद्यालयों की सत्र 2019-2020 की फीस प्रतिपूर्ति जिला शिक्षा केंद्र द्वारा की गई है। इसी उपलक्ष में सम्मान समारोह का आयोजन राजस्थान रेस्टोरेंट बानापुरा सिवनी मालवा में प्रायवेट स्कूल संचालको ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन नर्मदापुरम के संभाग अध्यक्ष डॉ प्रताप सिंह वर्मा, विशिष्ट अतिथि उच्च न्यायालय अधिवक्ता कमलेश यादव एवं वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र रणसूरमा ने दीप प्रज्वलित कर माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस उपलब्धि पर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के सिवनी

मालवा तहसील अध्यक्ष जितेंद्र रणसूरमा के साथ सभी आयोजक सदस्यों ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के सम्मान के साथ जिला उपाध्यक्ष शीलमन भींगारदिवे, जिला सचिव अशोक अवस्थी, इटारसी तहसील अध्यक्ष संजय मंडराई, सचिव सुनील सिंह, अमित गंगवानी मोहन संगोरिया का सम्मान स्मृति चिन्ह देकर शाल श्रीफल से किया। इस अवसर मुख्य अतिथि डॉ प्रताप सिंह वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि शासन प्राइवेट स्कूलों को लेकर असंवेदनशील है जिससे रोज नए अव्यवहारिक नियमों के कारण प्राइवेट स्कूल संचालन में गंभीर समस्याएं आ रहीं हैं। आरटीई के अंतर्गत पढ़ने वाले बच्चों की फीस प्रतिपूर्ति में वर्षो का विलंब एवं दूरस्थ ग्रामीण इलाकों के स्कूल की मान्यताओं के कठिन मापदंडो के संकट से हज़ारों स्कूलों का बंद होना। शासन द्वारा स्कूल संचालन के नियम इतने

अव्यवहारिक हो गए हैं कि इनके निराकरण हेतु स्कूल संचालकों को विवश होकर उच्च न्यायालय की शरण में जाना पड़ रहा है। एडवोकेट कमलेश यादव ने स्कूल से संबंधित विभिन्न समस्याओं के लिए अपना साथ देने का वादा किया। वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र रणसूरमा ने कहा कि स्कूल संचालक निर्भीकता से स्कूल का संचालन करें जहां कभी कोई समस्या आती है तो उनके सहयोग के लिए हम आगे बढ़कर निराकरण करवाएंगे। इस अवसर पर सभी स्कूल संचालकों ने प्रण किया कि वह एकजुट होकर इन सभी समस्याओं के निराकरण हेतु प्रतिबद्ध रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन अखिलेश पंचारिया ने किया। इस अवसर पर प्राइवेट स्कूल एसोसिशन सिवनी मालवा के राकेश रघुवंशी, प्रदीप सिंह राजपूत, मनोज सिंगवाने, महेश दायमा, राहुल यादव उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.