अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन द्वारा नगर पालिका सारनी सभागृह में मीटिंग संपन्न

 

 

 

बैतूल/सारणी।संगठन के पदाधिकारीयो को दिया गया 50-50 सदस्य बनाने का लक्ष्य। सर्वप्रथम बाबा साहब अंबेडकर जी की प्रतिमा को माल्या अर्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जिला अध्यक्ष सतीश बौरासी ने बताया कि हमारे क्षेत्र में कई लोगों को संगठन के बारे में जानकारी नहीं है ,जिसके चलते उन्हें संगठन का लाभ नहीं मिल पाता इसीलिए हर एक पदाधिकारी को अपने आसपास और अपने जान पहचान वालों को सदस्यता ग्रहण करानी चाहिए ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की समस्या का निवारण संगठन के माध्यम से हो सके। संगठन का प्रमुख उद्देश्य की हर एक व्यक्ति को उनके मौलिक अधिकार के साथ-साथ अपने मानव अधिकार भी

जाने। साथ ही जिला अध्यक्ष ने कहा यह संगठन एक परिवार की तरह है इसमें किसी भी प्रकार की कोई भी पीड़ा किसी व्यक्ति को या पदाधिकारी सदस्यों को होती है तो वह संगठन की पीड़ा है और उसका उचित निवारण संगठन के द्वारा किया जाएगा जब हम सामान्य व्यक्तियों के लिए मदद का हर संभव प्रयास करते हैं तो हमारे संगठन से जुड़े हुए समस्त सदस्य एवं पदाधिकारी के लिए संगठन का हर एक व्यक्ति समस्या का समाधान करने में तत्पर होगा। संगठन द्वारा क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार मुहिया कराना। अन्याय व उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाना । महिला जिला अध्यक्ष दीपिका बौरासी ने कहा कि सारनी क्षेत्र में पाम्पलेट और सोशल मीडिया के माध्यम से बेरोजगारो को रोजगार देने की शुरू की गई मुहिम।

जिला प्रमुख सचिव विनोद कुमार कैथवार ने कहा कि सारनी क्षेत्र में नए यूनिट का कार्य प्रारंभ होने के बाद बीएचईएल एवं उसकी सहयोगी कंपनियों में कुशल, अर्धकुशल तथा अन्य श्रेणी के कर्मचारियों की आवश्यकता बढ़ने की संभावना है।

संगठन ने दावा किया है कि वह संबंधित कंपनियों से लगातार संपर्क कर स्थानीय एवं क्षेत्रीय युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए चर्चा करेगा।इस कार्यकारिणी संगठनात्मक बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित जिला अध्यक्ष सतीश बौरासी, महिला जिला अध्यक्ष दीपिका बौरासी,

महिला जिला उपाध्यक्ष सरिता झरबडे,सारिका वरदाहे एवं जिला महामंत्री संतोष कैथवास,जिला प्रमुख सचिव वी.के. कैथवार एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी हितेश शाक्य ,जिला संगठन मंत्री मुकेश सोनी,जिला उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल, जिला संरक्षक रामेश्वर सूर्यवंशी,निखिलेश गजभिए ,पवन चौरसिया, उमेश झरबडे,तहसील अध्यक्ष राजेश वागद्रे, सुमित माझी ,पंकज मालवीय, शैलेश पंड्या,दीपक चौधरी,सुखबीर सिंह,आर.एस.सतवंशी, दिलीप भालेराव ,अक्षय जोशी ,घनश्याम पांडे योगेश धोटे आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.