सारनी —- सतपुड़ा ताप विद्युत गृह के मुख्य अभियंता कार्यालय में विगत 33 वर्षों से कार्यरत अब्दुल लतीफ खान कार्यालय सहायक श्रेणी एक 30 अप्रैल 26 को सेवानिवृत्त हुए। पारिवारिक कारणों से एक जून के सेवानिवृत्त
कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो पाए। स्व सुरक्षा निधी समिति के सचिव अंबादास सूने ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि सेवानिवृत्त होने बाद समिति द्वारा देय सहयोग राशि पुन: वापस समिति को देकर प्रशंसनीय कार्य कर रहे हैं । समिती को सर्व प्रथम पी के श्रीवास्तव संयुक्त सचिव कार्मिक एक जबलपुर मुख्यालय ने सेवानिवृत्त के बाद देय सहयोग प्रदान किया । इसके बाद सेवानिवृत्त अधिकारी और
कर्मचारियों को समिती के पवित्र उद्देश्य को बताया गया। इसके बाद सेवानिवृत्त हुए कार्मिक अपनी स्वेच्छा से समिति को आर्थिक सहयोग करने लगे। इसमें सेवानिवृत्त मुख्य अभियन्ता , अतिरिक्त मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता,कार्यपालन अभियंता , संयंत्र पर्यवेक्षक, वरिष्ठ संयंत्र सहायक, कार्यालय सहायक श्रेणी एक, दो और सिविल विभाग के सफाई कर्मियों के साथ ही श्रीसिंगाजी ताप विद्युत गृह दोंगलिया, अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई और जबलपुर मुख्यालय से हुए सेवानिवृत्त मुख्य
अभियंताओ ने अपनी राशि समिति को देकर सराहनीय कार्य किया है। समिती सभी सेवानिवृत्त कार्मिकों को स्मृति चिन्ह के साथ ही विशेष अभिनंदन पत्र से सम्मानित कर रही है। हाल ही में सतपुड़ा संकुल के मुख्य अभियंता एस के लिल्होरे ने अब्दुल लतीफ खान को अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर ओमप्रकाश सरोज सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।