संभागीय संयुक्त संचालक श्रीमति तृप्ति त्रिपाठी द्वारा परियोजना घोड़ाडोंगरी अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया
दिनाँक 16/06/2026को संभागीय संयुक्त संचालक श्रीमति तृप्ति त्रिपाठी द्वारा परियोजना घोड़ाडोंगरी अंतर्गत आज सक्षम आंगनवाड़ी केंद्र 1) तवाकाठी, 2)शिवसागर 3)बांसपुर
4)मेहकार 5) रानीपुर 02,
6) कतिया कोयलारी
का निरीक्षण किया गया।
जिसमें आंगनवाड़ी संचालन की पूर्ण प्रक्रिया जैसे- आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की उपस्थिति बच्चों की उपस्थिति , बच्चों के द्वारा की जाने वाली ECCE शाला पूर्व शिक्षा की गतिविधि,
आंगनबाड़ी केंद्र पर निर्मित पोषण वाटिका,
रेन वाटर हारवेटिंग,
सक्षम आँगनवाड़ी को प्रदाय LED T.V.,
RO, खिलौने का निरीक्षण किया गया I
निरीक्षण उपरांत परियोजना घोड़ाडोंगरी का कार्यालयीन निरीक्षण व समस्त पर्यवेक्षको के साथ विभागीय योजनाओ की विस्तृत समीक्षा की गई,
कार्यालय घोड़ाडोंगरी में सहायक ग्रेड 2 रमेश गाडेकर सहायक ग्रेड 3 महेंद्र प्रजापति
ब्लॉक कॉर्डिनेटर मोहित चौकसे
घोड़ाडोंगरी परियोजना के सेक्टर कार्यरत महिला पर्यवेक्षकों एवं परियोजना प्रभारी श्रीमती तरुण पाटिल श्रीमती मालती झरबड़े, श्रीमती काशी धाकड़,श्रीमती शिवबती कुमारे, श्रीमती कांति गुलबासे , श्रीमती पुष्पलता उपासे,
सहित कार्यालय घोड़ाडोंगरी का समस्त एकीकृत बाल विकास सेवा का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा ,तत्पश्चात मैडम द्वारा पोषण पुर्नवास केन्द्र का भ्रमण किया गया, जहां भर्ती बच्चों की माताओं से पोषण पर चर्चा की गई l