*बर्राढाना आगजनी पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया सारनी महाविद्यालय*

सारनी/बगडोना

 

 

वीर स्वतन्त्रता संग्राम सैनानी श्री सरदार विष्णुसिंह उईके शासकीय महाविद्यालय सारनी बगडोना का स्टाफ की मदद से सामाजिक मदद की पहल करते हुए बच्चों के लिए 60 जोड़ी नये कपड़े, पहुंचाए ।

महाविद्यालय के प्राचार्य श्री प्रदीप पंद्राम ने बताया कि

विद्यार्थी कल्याण राष्ट्रीय टास्क फोर्स (एनटीएफ) के मानसिक स्वास्थ्य एवं विद्यार्थी कल्याण के काउंसलर श्री अनिल कुमार तुमड़ाम, डॉ. गोलमन अहाके, एन.एस.एस. के वालेंटियर अमन कश्यप तथा श्री उत्तम साहू एवं श्री राकेश भाटिया के नेतृत्व में सामग्री प्रदान की गयी। उन्होंने यह भी बताया कि स्टाफ ने अपनी सुरक्षा से यह कदम उठाया जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवक भी शामिल होते गए।

ज्ञातव्य है कि मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के भीमपुर ब्लॉक के बर्राढाना (Barradhana) गांव में 03 मई 2026 को दोपहर में एक भीषण आगजनी की घटना हुई है, जिसमें तेज आंधी-तूफान के दौरान हुई बड़े पैमाने पर तबाही मची है। तबाही में एक छोटी सी चिंगारी से शुरू हुई आग ने भयंकर रूप ले लिया, जिससे 22 से अधिक घर जल गये थे, 100 से अधिक लोग बेघर हो गए हैं, जिनके पास अब केवल शरीर पर पहने कपड़े ही बचे तथा केई मवेशी जिंदा जल गए और कई घरेलू सामान, अनाज, मोटर साइकिलें और 3-4 गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गए। जिसमें ग्रामीणों को भारी आर्थिक नुकसान तथा जन-धन की हानि हुई थी। इस अवसर पर महाविद्यालय में डॉ. हरिश लोखण्डे, डॉ. अंजना संजय राठौर, डॉ. दीपक कुमार मानकर, डॉ. दसरू यदुवंशी, श्री मनोज नागले, श्री शैलेश श्रीवास्तव,

श्रीमती कविता धोटे, श्री अनुज हलदार, श्री मोहन पवार, डॉ. सविता पटेल, श्रीमती निकिता सोनी, कु. प्रियंका दवण्डे, श्री दिनकर लिखितकर, श्री अनिल तुमड़ाम, डॉ राजेश हनोते, श्रीमती दिपिका सोनी, श्रीमती अर्चना महाले, डॉ. रीना उइके, श्रीमती लक्ष्मी नागले, श्रीमती गंगा चौरे, श्री उत्तम साहू, श्रीमती अनिता नागले सहित समस्त स्टाफ तथा भारी संख्या में विद्यार्थी में उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.