पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का हुआ समापन
भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश महतो ने प्रशिक्षण वर्ग में मिले सहयोग के लिए वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया
घोड़ाडोंगरी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 मंडल प्रशिक्षण वर्ग 10 एवं 11 अप्रैल को बालाजी लान घोड़ाडोंगरी में आयोजित हुआ। भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश मेहतो के मार्गदर्शन में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन सुबह 7 बजे योग एवं प्रार्थना की गई ।11बजे विशेष सत्र में जिज्ञासा समाधान प्रश्नोत्तरी में कार्यकर्ताओं ने ऑनलाइन प्रतियोगिता में शामिल हुए। सत्र में डॉक्टर महेंद्र सिंह चौहान ने बूथ प्रबंधन एवं मन की बात पर अपने विचार रखें । सारणी नगर पालिका के अध्यक्ष किशोर बरदे ने प्रदेश सरकार की उपलब्धि के बारे में बताया।
पूर्व संसदीय सचिव रामजीलाल उइके का शाल श्रीफल से सिद्धार्थ बिहारी ने सम्मान किया। किशोर बरदे नगर पालिका अध्यक्ष का इंदल यादव ने शाल श्रीफल से सम्मान किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश महतो ने प्रशिक्षण वर्ग में मिले सहयोग के लिए वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया।
मंच संचालन आभाष मिश्रा नारायण मालवीय द्वारा किया गया। प्रशिक्षण वर्ग में दीपक उइके पंकज नागवंशी राकेश अरोड़ा नितेश राठौर मुकेश यादव राम शंकर गोहै एगराज पवार कमलेश झल्लारे आशीष वागद्रे बाबू सपरा राजू बढ़िया नरेंद्र उइके यश हनोते दीपक धोटे रोहित चौहान उर्मिला तिवारी सुमंन तुमराम संगीता साहू ममता असवारे पिकी सेन कामिनी पाटले का विशेष सहयोग रहा।









